Kaimur News लगातार तीसरे दिन टूटा सोना, चांदी की कीमतें स्थिर, देखें अनाज और दालों के नये रेट

Kaimur News स्थानीय बाजार में मांग में आयी कमी के बीच कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बीते गुरुवार को सोने की कीमत में 3,438 रुपये की बड़ी कमी आयी थी

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : स्थानीय बाजार में मांग में आयी कमी के बीच कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बीते गुरुवार को सोने की कीमत में 3,438 रुपये की बड़ी कमी आयी थी, जबकि बुधवार को भी इसमें 1,790 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी. गिरावट का यह सिलसिला आज शुक्रवार को भी जारी रहा, जहां पीली धातु की कीमत में 609 रुपये की और कमी देखी जा रही है. दूसरी ओर, चांदी का भाव पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिर बना हुआ है. स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, वैश्विक और स्थानीय कारणों से सोने-चांदी के दामों में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.कैमूर में आज के सराफा रेट्स 

आभूषण/धातु शुद्धता/प्रकार संभावित रेट 

सोना 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) ₹1,49,000 (एक दिन पहले ₹1,52,600 था)

22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) ₹1,36,590

18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) ₹1,16,000

चांदी कच्ची चांदी (प्रति किलो) ₹2,67,000 से ₹2,85,000

चांदी के जेवर (प्रति 10 ग्राम) ₹2,000 (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन (प्रति 10 ग्राम) ₹2,200 (मेकिंग चार्ज अलग से)

आलू-प्याज की रफ्तार थमी, नींबू-मिर्च हुए तीखे

बाहरी राज्यों से आवक सुधरने से कीमतों में सुधार कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में आई तेजी अब थमती दिख रही है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों पहले बाहरी सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए थे, लेकिन अब भाव गिर रहे हैं और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. हालांकि, उन्होंने सचेत किया कि आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ने पर जब रांची और वाराणसी से हरी सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो दाम एक बार फिर बढ़ सकते हैं. वर्तमान में मंडी में थोक और रिटेल के भाव इस प्रकार दर्ज किए गए

तीखे हुए नींबू-मिर्च के तेवर : भीषण गर्मी के चलते बाजार में नींबू, हरी मिर्च और हरा धनिया बेहद महंगे बिक रहे हैं. कैमूर में फिलहाल नींबू 20 रुपये जोड़ी (दो पीस), हरी मिर्च 80 से 100 रुपये प्रति किलो और हरा धनिया 250 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है.

मंडी थोक भाव, प्रति क्विंटल

आलू (मंडी थोक) : ₹700 से ₹840

प्याज (मंडी थोक) : ₹1480 से ₹1660 (आने वाले दिनों में इसके रेट और गिरने की संभावना है)

लहसुन: गुणवत्ता के अनुसार ₹40 से ₹50 की बढ़त के साथ ₹800 से ₹1,000 प्रति क्विंटल बिक रहा है.

अनाज, दाल और तिलहन के भाव,प्रति क्विंटल

शुक्रवार को कैमूर की मुख्य अनाज मंडी में खाद्यान्न और सब्जियों के खुदरा/थोक भाव का रुख इस प्रकार रहा:

गेहूं : ₹2200 से ₹2500

धान (सामान्य) : ₹1800 से ₹2100

चना : ₹4800 से ₹5400

मसूर दाल : ₹5500 से ₹6200

अरहर दाल : ₹6500 से ₹7500

सरसों (तिलहन) : ₹5000 से ₹5800

सब्जियों का बाजार भाव, प्रति क्विंटल

:आलू (खुदरा/बाजार): ₹1200 से ₹1800

प्याज (खुदरा/बाजार): ₹1400 से ₹1800

टमाटर : ₹1000 से ₹2000 की शुरुआती रेंज में उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >