Kaimur News. आलू-प्याज में तेजी, लहसुन व हरी सब्जियों के भाव में नरमी

Kaimur News. भभुआ सदर. मांग में कमी की वजह से कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को जिले में सोने के भाव में 2020 रुपये और चांदी में 16 हजार रुपये की भारी गिरावट दर्ज की जा रही है.

Kaimur News. भभुआ सदर. मांग में कमी की वजह से कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को जिले में सोने के भाव में 2020 रुपये और चांदी में 16 हजार रुपये की भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. दरअसल, चांदी के भाव में पिछले एक सप्ताह से लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. इसके पूर्व पिछले बुधवार को चांदी में नौ हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी.

गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड जहां 1,42,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है, जबकि एक दिन पहले सोने का भाव 1,44,090 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावा 22 कैरेट सोना 1,28,240 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,11,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलो रही. चांदी के जेवर 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के बर्तन 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) दर्ज किये गये.

स्वर्ण व्यवसायी और रस्तोगी आभूषण भंडार के प्रोपराइटर राजू रस्तोगी के अनुसार, सोने व चांदी के दाम में अभी और उतार-चढ़ाव हो सकता है. इधर, कैमूर में बाहर से आने वाले आलू-प्याज के भाव में अब तेजी दिख रही है. मंडी में आज गुरुवार को आलू 900 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि प्याज का रेट भी 2450 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल रहा. हालांकि ,लहसुन में तेजी थमती दिख रही है, लेकिन क्वालिटी के अनुसार अभी भी कुछ बढ़त बनी हुई है. लहसुन 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल भाव है.

अनाज व दालों के भाव प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे. गेहूं 2200-2500 रुपये, धान (सामान्य) 1800-2100 रुपये, चना 4800-5400 रुपये, मसूर 5500-6200 रुपये और अरहर 6500-7500 रुपये क्विंटल मिल रहा है.

तिलहन में सरसों 5000-5800 रुपये प्रति क्विंटल रहा. सब्जियों में आलू 740-960 रुपये, प्याज 1480-1660 रुपये और टमाटर 480-660 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से शुरू हुआ.

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राइन ने बताया कि बाजार में केवल लहसुन, हरी मिर्च, नींबू आदि में तेजी है, जबकि आने वाले दिनों में प्याज के रेट में गिरावट की संभावना है. कुछ दिनों से बाहर से आने वाली सब्जियों में तेजी थी, लेकिन अब भाव गिर रहे हैं और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. हालांकि, गर्मी बढ़ने के बाद जब रांची और वाराणसी से सब्जियों की आवक शुरू होगी, तो हरी सब्जियों के दाम फिर बढ़ सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gauri shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >