कैमूर की महिला का शख्स ने रेप किया, पत्नी से वीडियो बनवाया, फिर धमकी देकर कराने लगा धर्म-परिवर्तन

Kaimur News : कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक पति-पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने समेत संगीन आरोप लगाए हैं. मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को महज 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर नीचे पढ़िए…

मोहनिया (कैमूर) से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Kaimur News : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल कर र्म परिवर्तन का दबाव देने का संगीन मामला सामने आया है. मामले में एक दंपत्ति को पुलिस ने शिकायत मिलने के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी 35 वर्षीय एकराम अंसारी तथा उसकी 26 वर्षीय पत्नी शाहिदा बेगम के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है.

क्या है पूरा मामला

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना में एक महिला ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि 4 जून की शाम करीब छह बजे उक्त दोनों आरोपियों ने उसे अपने घर बुलाया. वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और अचेत अवस्था का लाभ उठाकर एकराम अंसारी ने दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी की पत्नी शाहिदा बेगम मोबाइल फोन से वीडियो बनाती रही.

घटना के बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो दिखाकर उसे धमकाया और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की चेतावनी दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और दोनों आरोपियों को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज किया गया है.

एकराम अंसारी का रहा है आपराधिक इतिहास

जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी एकराम अंसारी का नाम पूर्व में दर्ज दो आपराधिक मामलों में सामने आया है. पहला मामला रामगढ़ थाना कांड संख्या 306/21 दिनांक 28 नवंबर 2021 का है. इस मामले में एकराम अंसारी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है, जिसमें मारपीट, चोरी, जानलेवा हमला, महिला के साथ दुर्व्यवहार तथा अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं. जबकि दूसरा मामला रामगढ़ थाना कांड संख्या 320/25 दिनांक 16 सितंबर 2025 का है. इस कांड में भी गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

क्या कहते हैं मोहनिया डीएसपी

इस संबंध में मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि रामगढ़ के एक गांव की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि आरोपी की पत्नी इसका वीडियो बना रही थी. जब महिला होश में आई तो उसे वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. इस मामले में महिला द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था, जिसके 4 घंटे के अंदर आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पति का आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर रामगढ़ थाने में पहले से दो मामले छेड़खानी के ही दर्ज हैं.

Also Read : युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, वीडियो बनाने वाला दंपति गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anjani Pandey

अंजनी पांडेय बिहार की डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10+ वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने पटना में दैनिक भास्कर और लाइव सिटीज़ जैसे प्रमुख डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न संपादकीय भूमिकाओं में काम किया है। उन्हें न्यूज़रूम संचालन, कंटेंट रणनीति और डिजिटल संपादन का गहरा अनुभव है। मई 2026 में उप मुख्य कंटेंट राइटर और टीम लीड के तौर पर प्रभात खबर से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल तक वे राजनीतिक संचार और जनसंपर्क से भी जुड़े रहे हैं। राजनीति, अपराध और समसामयिक घटनाओं से जुड़ी खबरों के आइडिएशन और संपादन में उनकी विशेष रुचि है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >