Kaimur News : आज सदर अस्पताल भभुआ जाने से पहले नोट कर लें डॉक्टरों की लिस्ट

Kaimur News कैमूर जिला मुख्यालय स्थित भभुआ सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है. आज 26 मई, मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन द्वारा विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिला मुख्यालय स्थित भभुआ सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर है. आज 26 मई, मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन द्वारा विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है . अगर आप या आपके परिवार में कोई बीमार है और अस्पताल जाना चाहता है, तो डॉक्टरों की यह लिस्ट देखकर समय पर पहुंच सकते हैं (.) ओपीडी सेवाएं सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चालू रहेंगी.  

आज ओपीडी में उपलब्ध रहने वाले डॉक्टरों की सूची

सोमवार को मरीजों की जांच और परामर्श के लिए अस्पताल में निम्नलिखित विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे:

हड्डी रोग विशेषज्ञ : डॉ रंजन कुमार प्रकाश

सामान्य शल्य चिकित्सक : डॉ. धनंजय कुमार सिन्हा

चर्म रोग विशेषज्ञ : डॉ. संतोष कुमार सिंह

दंत रोग विशेषज्ञ : डॉ. अविनाश बहादुर

नेत्र रोग विशेषज्ञ : डॉ. रवि रंजन प्रकाश

आयुष चिकित्सक : डॉ. सुशील कुमार झा

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग 

महिला मरीजों की सुविधा और बेहतर इलाज के लिए आज तीन महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी में सेवाएं देंगी:

डॉ. मनीषा नारायण

डॉ. अदिति सुकन्या

डॉ. ममता गुप्ता

मरीजों के लिए विशेष नोट

अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी डॉक्टरों को समय पर ओपीडी में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं . भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल आने वाले मरीजों से अपील की गई है कि वे सुबह के समय ही आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि दोपहर की तेज धूप और लू से बचा जा सके .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >