Kaimur News : सोने के भाव में भारी गिरावट के बाद स्थिरता, जानें आज सब्जी-अनाज के दाम

Kaimur News कैमूर जिले के बाजारों में इन दिनों मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां मांग में कमी के बावजूद सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है,

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : कैमूर जिले के बाजारों में इन दिनों मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां मांग में कमी के बावजूद सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता को रसोई के बजट से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है. बाहर से आने वाले आलू, प्याज और हरी सब्जियों की कीमतों में आई तेजी अब थमने लगी है.

सोने में भारी गिरावट के बाद आज स्थिरता की उम्मीद

कैमूर सराफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, आज शनिवार को जिले में सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने की संभावना है.इससे पहले, बीते शनिवार को सोने के भाव में 3,220 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं गुरुवार को 3,438 रुपये, बुधवार को 1,790 रुपये और शुक्रवार को भी पीली धातु में 609 रुपये की कमी आई थी. दूसरी ओर, चांदी का भाव पिछले एक सप्ताह से लगातार स्थिर बना हुआ है.

आज बाजार में संभावित भाव इस प्रकार हैं:

आभूषण/धातु संभावित रेट

24 कैरेट गोल्ड 1,45,780 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

22 कैरेट गोल्ड 1,36,590 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

18 कैरेट गोल्ड 1,16,000 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

चांदी (कच्ची) 2,67,000 से 2,85,000 रुपये (प्रति किलो)

चांदी के जेवर 2,000 रुपये (प्रति 10 ग्राम-मेकिंग चार्ज अलग)

चांदी के बर्तन 2,200 रुपये (प्रति 10 ग्राम-मेकिंग चार्ज अलग)

एक्सपर्ट कमेंट: ग्लोबल मार्केट और स्थानीय मांग को देखते हुए सोने व चांदी के दाम में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.— राजू रस्तोगी, स्वर्ण व्यवसायी

आलू-प्याज की तेजी थमी, हरी सब्जियां हुईं सस्ती

कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी पर अब ब्रेक लगता दिख रहा है. थोक मंडी में रविवार को आलू जहाँ 700 से 840 रुपये प्रति क्विंटल बिका, वहीं प्याज का रेट भी 1,480 से 1,660 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. हालांकि, लहसुन की कीमतों में क्वालिटी के अनुसार 40 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त अब भी बनी हुई है और यह 800 से 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है.

खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम

आलू : 1,200 से 1,800 रुपये

प्याज: 1,400 से 1,800 रुपये

टमाटर: 1,000 से 2,000 रुपये से शुरुआत

मंडी का हाल : बाजार में फिलहाल केवल लहसुन, हरी मिर्च और नींबू के दामों में ही तेजी है. आने वाले एक-दो दिनों में प्याज के रेट भी गिरने की संभावना है. कुछ दिनों से सब्जियों के भाव आसमान छू रहे थे, लेकिन अब आवक सुधरने से हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. हालांकि, अगर गर्मी और बढ़ती है तथा रांची व वाराणसी से सब्जियों की आवक शुरू होती है, तो हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं.— कुतुबुद्दीन राईन, जिला अध्यक्ष, आढ़ती संघ

अनाज और तिलहन मंडी के ताजा भाव

जिले की अनाज मंडी में विभिन्न खाद्यान्नों और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं. रविवार को बाजार में दर्ज किए गए प्रमुख फसलों के दाम नीचे दिए गए हैं:

गेहूं: 2,200 से 2,500 रुपये

धान (सामान्य) : 1,800 से 2,100 रुपये

चना दाल: 4,800 से 5,400 रुपये

मसूर दाल: 5,500 से 6,200 रुपये

अरहर (तुअर) दाल: 6,500 से 7,500 रुपये

सरसों (तिलहन): 5,000 से 5,800 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >