प्रभात खबर की खबर का असर, मोहनिया अस्पताल में महिला डॉक्टरों की ड्यूटी को लेकर सिविल सर्जन से कार्रवाई की मांग

मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में महिला चिकित्सकों की मनमानी अनुपस्थिति पर उपाधीक्षक ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में महिला चिकित्सकों के रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करने और कथित रूप से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई की पहल की है. अस्पताल के उपाधीक्षक ने सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, कैमूर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

महिला डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर अस्पताल प्रशासन गंभीर

उपाधीक्षक की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवांगी सिंह, डॉ. तान्या पाण्डेय, डॉ. अनु..., डॉ. अंजलि किशोर और डॉ. एकता रानी के कथित रूप से अनधिकृत अनुपस्थित रहने से अस्पताल के कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है. पत्र में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करने का भी उल्लेख किया गया है.

रोस्टर के बावजूद ड्यूटी नहीं करने का आरोप

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, महिला चिकित्सकों के लिए ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया था. इसके बावजूद संबंधित चिकित्सकों द्वारा रोस्टर के अनुरूप ड्यूटी नहीं करने की बात सामने आयी है. उपाधीक्षक ने सिविल सर्जन को भेजे पत्र में मामले में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है.

रात्रि ड्यूटी में डॉक्टर की गैरमौजूदगी से बढ़ी परेशानी

पत्र में कहा गया है कि महिला चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने के कारण कई बार मरीजों के परिजनों और आम लोगों की ओर से हंगामा भी किया जाता है. विशेष रूप से रात्रि ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने पर प्रसूता मरीजों की चिकित्सीय देखभाल जीएनएम के भरोसे रहने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

दो डॉक्टरों की अनुपस्थिति का भी किया गया उल्लेख

उपाधीक्षक के पत्र के अनुसार, डॉ. तान्या पाण्डेय के योगदान के बाद से अनुपस्थित रहने तथा डॉ. एकता रानी के 1 अगस्त 2026 से आधा-अधूरा आवेदन देकर अनुपस्थित रहने की बात कही गयी है. इसके कारण वर्तमान में महिला ओपीडी का काम सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है.

पहले भी रोस्टर के अनुसार ड्यूटी का दिया गया था निर्देश

अस्पताल उपाधीक्षक ने पत्र में बताया है कि पूर्व में सभी महिला चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद आदेश का अनुपालन नहीं होने की बात कही गयी है. उन्होंने सिविल सर्जन से महिला चिकित्सकों की ड्यूटी सुचारु रूप से सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

संबंधित डॉक्टरों को भी भेजी गयी पत्र की प्रति

अस्पताल प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि संबंधित महिला चिकित्सकों को भी सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ भेजी गयी है. अब मामले में सिविल सर्जन स्तर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी.

प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद कार्रवाई

गौरतलब है कि मोहनिया अस्पताल में महिला डॉक्टरों की अनुपस्थिति से जुड़ा मामला प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल उपाधीक्षक ने मामले को लेकर सिविल सर्जन को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. इसे अस्पताल प्रशासन की ओर से उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है.

बक्सर में हादसा, बाइक-साइकिल की टक्कर में युवक की मौके पर मौत, पहचान में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >