Kaimur Mobile Shop Theft: स्थानीय थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान का लोहे का शटर काटकर चोरी का प्रयास करने के मामले में कुदरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कटर मशीन भी बरामद की है.
पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की रात करीब 12 बजे कुदरा थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल दुकान का लोहे का शटर काटकर ताला तोड़ने का प्रयास किया गया था. मामले में कुदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
मामले की जांच के दौरान कुदरा थाना पुलिस ने आसूचना संकलन के साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की. फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी की पहचान अनिकेत कुमार के रूप में की. पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिकेत कुमार, पिता सत्येंद्र मंडल, खरहरी गांव, थाना करगहर, जिला रोहतास का निवासी है.
आरोपी की निशानदेही पर कटर मशीन बरामद
पुलिस ने रविवार को अनिकेत कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कटर मशीन भी बरामद की गयी. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह
