कैमूर के भभुआ सदर अस्पताल में 7 जुलाई से शुरू होगी ICU सेवा, मॉडर्न इक्विपमेंट से होगा इलाज; सेकंड फ्लोर पर 6 बेड का वार्ड तैयार

Kaimur Health Facility: कैमूर के भभुआ सदर अस्पताल में 7 जुलाई से ICU सेवा शुरू होने जा रही है. छह बेड वाले इस यूनिट में वेंटिलेटर और आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे. अब गंभीर मरीजों को दूसरे शहर रेफर नहीं करना पड़ेगा. 24 घंटे मुफ्त इलाज की सुविधा से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी.

Kaimur Health Facility : कैमूर जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सदर अस्पताल में आगामी 7 जुलाई से आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) की सुविधा शुरू होने जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं और अंतिम चरण में काम जारी है. अब भभुआ के मरीजों को अपने इलाज के लिए
दूसरे शहर जानें की जरूरत नही पड़ेगी.

अस्पताल की दूसरी मंजिल पर छह बेड का अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा रहा है, जहां गंभीर मरीजों के इलाज के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. आईसीयू (ICU) के सुचारु संचालन के लिए डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, लैब तकनीशियनों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

अब तक जिले में आईसीयू (ICU) सुविधा के अभाव में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर दुर्घटना या सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को वाराणसी, सासाराम, पटना समेत अन्य बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता था. इससे इलाज में देरी होने के साथ-साथ मरीजों के परिजनों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता था.

Bhabua ICU facility : 24 घंटे मिलेगी निगरानी और पूरी तरह मुफ्त सुविधा

अस्पताल प्रशासन के अनुसार आईसीयू में वेंटिलेटर, मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम समेत सभी आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है. यहां 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में मरीजों का इलाज किया जाएगा.

कैमूर की सभी खबरें यहां पढ़ें

सबसे बड़ी बात यह है कि सदर अस्पताल में आईसीयू की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क होगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही, अगर किसी मरीज को रेफर किया जाता है तो उसके पीछे का स्पष्ट कारण रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा. इससे अनावश्यक रेफरल पर रोक लगेगी.

Sadar Hospital : स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि आईसीयू सेवा शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी. गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और दूसरे शहरों पर निर्भरता कम होगी.

सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और 7 जुलाई से आईसीयू का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए. आईसीयू की शुरुआत से जहां मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, वहीं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा भी और मजबूत होने की उम्मीद है.

Also Read : कैमूर में लौटेगा बीट पुलिसिंग और स्पेशल बाइक पेट्रोलिंग का दौर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा; जानें क्या है पुलिस का नया प्लान?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >