कैमूर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Kimur Crime News: कैमूर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Kimur Crime News:(बिरजू प्रसाद) कैमूर जिले के चांद प्रखंड अंतर्गत गोई पंचायत के जिगना गांव में गुरुवार रात एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. मृतका की पहचान मनीष साह की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है, जो लगभग 25 वर्षीय की है. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया.

परिवार ने बताई पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, ममता देवी की शादी रोहतास जिले के नावाडीह (अकोढ़ी गोला) निवासी आनंद साह की पुत्री के रूप में हुई थी. उसे दो छोटे बच्चे भी हैं. मृतका की सास मालती देवी ने बताया कि गुरुवार रात ममता ने खाना नहीं बनाया, जिसके बाद उन्होंने खुद भोजन बनाकर सभी को खिलाया. रात में सभी लोग छत पर सोने चले गए थे. सुबह ममता छत से नीचे उतर गई. कुछ देर बाद उसके देवर प्रकाश साह जब नीचे आए तो घर के अंदर खट की आवाज सुनाई दी. अंदर जाकर देखा तो ममता पंखे के हुक में साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी. परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, उस समय वह सांस ले रही थी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

स्थानीय लोगों के अनुसार, ममता के आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल यह भी जांच का विषय है कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और.

दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

ममता देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है. बड़ा बेटा पीयूष कुमार (करीब 3 वर्ष) और बेटी कृति कुमारी (करीब 1 वर्ष) है. मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस कर रही जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष सुकन्या कुमारी ने बताया कि शव का फोरेंसिक जांच कराया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: रोहतास में सवारी ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, वाहन समेत मोबाइल-नगदी लेकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >