कैमूर में तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, कई वाहन चकनाचूर, दो लोग घायल

Kaimur News: कैमूर के कुदरा में एनएच-19 पर तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर चाय दुकान और मकान में घुस गया. हादसे में दो लोग घायल हुए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.

कुदरा से सतेन्द्र सिंह की रिपोर्ट :
Kaimur Accident News:
कुदरा थाना क्षेत्र के पछहगंज स्थित एनएच-19 पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चाय दुकान, कई खड़े वाहनों और एक मकान को टक्कर मारते हुए सीधे मकान में जा घुसा. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि मौके पर मौजूद कई अन्य लोग बाल-बाल बच गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे मोहनिया से सासाराम की ओर जा रहा ट्रेलर अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित वाहन ने पहले सड़क किनारे स्थित चाय दुकान को टक्कर मारी, फिर वहां खड़े कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए एक मकान में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय चाय दुकान पर वाहन चालक और कई स्थानीय लोग मौजूद थे. हादसे के दौरान कुछ लोग ट्रेलर के नीचे फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया. दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले किया

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची कुदरा थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: कैमूर में बिजली विभाग के ठेकेदार और सुपरवाइजर पर रिश्वत लेने का आरोप, विधायक ने दिए FIR के निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >