जगजीवन मैदान का बदलेगा स्वरूप, 1.05 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

नीय नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित शहर के एकमात्र प्रमुख खेल मैदान जगजीवन मैदान के दिन अब बदलने वाले हैं.

फोटो 13.मोहनिया का जगजीवन स्टेडीएम वर्षों की बदहाली से मिलेगी मुक्ति, खिलाड़ियों को मिलेगी राहत लाइट, पाथ-वे व शौचालय से सजेगा मोहनिया का एकमात्र खेल मैदान मोहनिया शहर. स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित शहर के एकमात्र प्रमुख खेल मैदान जगजीवन मैदान के दिन अब बदलने वाले हैं. वर्षों से उपेक्षा व बदहाली का शिकार रहा यह मैदान अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर नये स्वरूप में नजर आयेगा. बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड बुडको द्वारा एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से जगजीवन मैदान के कायाकल्प की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है. इस योजना के लागू होने से न सिर्फ खिलाड़ियों को राहत मिलेगी, बल्कि आम नागरिकों को भी एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा. मालूम हो कि जगजीवन मैदान मोहनिया शहर का एकमात्र ऐसा मैदान है, जहां खेलकूद, शारीरिक अभ्यास व विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाती रही हैं. लेकिन बीते कई वर्षों से यह मैदान जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ था. मैदान की घास उखड़ चुकी थी, चारों ओर झाड़ियां फैल गयी थीं व जगह-जगह गड्ढे बन गये थे. स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि मैदान में पशुओं का चरना आम बात हो गयी थी. इसके साथ ही मैदान की बाउंड्रीवॉल भी कई स्थानों पर टूट चुकी थी, जिससे मैदान की सुरक्षा व पहचान दोनों पर सवाल खड़े हो रहे थे. इसका सबसे अधिक असर खिलाड़ियों पर पड़ रहा था. स्थानीय युवाओं व खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुरक्षित व समुचित स्थान नहीं मिल पा रहा था. लेकिन अब जगजीवन मैदान का कायाकल्प किया जायेगा. खिलाड़ियों व दर्शकों के बैठने की होगी व्यवस्था जानकारी के अनुसार, जगजीवन मैदान में बुडको द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराये जायेंगे. इसके तहत मैदान में आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जायेगा, जिससे खिलाड़ियों व दर्शकों को बुनियादी सुविधा मिल सके. इसके अलावा मैदान के चारों ओर पाथ-वे का निर्माण किया जायेगा, जिससे सुबह-शाम टहलने वाले लोगों को सुविधा होगी. मैदान में दो हाई मास्ट लाइट लगाये जायेंगे, जिससे रात्रि के समय भी खेल गतिविधियां व अभ्यास संभव हो सकेगा. इसके साथ ही योजना के तहत मैदान में पवेलियन का भी निर्माण किया जायेगा, जहां खिलाड़ियों के बैठने, विश्राम करने व दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी. इससे भविष्य में स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं व विभिन्न आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा. कुल मिलाकर बुडको द्वारा 1.05 करोड़ रुपये की लागत से किया जाने वाला यह विकास कार्य मोहनिया नगर पंचायत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा. #क्या कहते हैं कार्यपालक अधिकारी इस संबंध में नगर पंचायत के इओ सुधांशु कुमार ने बताया बुड़को से 1.05 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसमे दो हाइमास्क लाइट, पथवे व शौचालय सहित कई निर्माण कार्य शामिल है. इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >