होली को लेकर चलाया सघन वाहन जांच अभियान

होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अधौरा थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

अधौरा. होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अधौरा थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अधौरा-भभुआ मुख्य सड़क पर थाना के अधिकारी कुमार कैशले पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे. इस दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की गयी. दर्जनों बाइक की डिक्की खोलकर तलाशी ली गयी, ताकि होली के मद्देनजर कोई भी व्यक्ति अवैध शराब या अन्य प्रतिबंधित सामग्री लेकर क्षेत्र में प्रवेश न कर सके. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने और मद्य निषेध कानून के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सघन जांच जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >