बच्चों की सुरक्षा व सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

डीएम ने किया बाल देखरेख संस्थानों का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया बाल देखरेख संस्थानों का औचक निरीक्षण भभुआ नगर. जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति द्वारा मंगलवार को विभिन्न बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण विधि-विवादित किशोरों व संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए संचालित संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षित स्थान, केवला (चैनपुर), विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्था, भभुआ व चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) का गहन अवलोकन किया गया. जिला पदाधिकारी ने इन संस्थानों में आवासित बच्चों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं व जीवन कौशल प्रशिक्षण की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ व अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों और नियमित रूप से उनकी मॉनीटरिंग की जाये. जिला पदाधिकारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने व बच्चों के हित में हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >