किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

kaimur news. ढ़ौती, सरैयां व रामगढ़ पंचायत मुख्यालय स्थित गांवों में बिहार राज्य अंतर्गत पैक्सों में आयोजित होने वाले किसान सहकारी चौपाल अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संबंधित पंचायतों के किसानों को सहकारिता विभाग के योजनाओं को जानकारी दी.

भगवानपुर. बुधवार को आपसदारी कला मंच (मनेर) पटना के कलाकारों ने टीम लीडर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में क्रमश: पढ़ौती, सरैयां व रामगढ़ पंचायत मुख्यालय स्थित गांवों में बिहार राज्य अंतर्गत पैक्सों में आयोजित होने वाले किसान सहकारी चौपाल अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संबंधित पंचायतों के किसानों को सहकारिता विभाग के योजनाओं को जानकारी दी. इस दौरान तीनों हीं पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष रामबली साह, अभिषेक कुमार सिंह चंचल व चंद्रकांत पांडेय उर्फ कट्टा पांडेय अपने संबंधित पंचायतों के इस सहकारी किसान चौपाल में शामिल रहे. नुक्कड़ नाटक टीम के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम निबंधक सहयोग समितियां कार्यालय पटना के संयुक्त निबंधक के निर्देश के आलोक में बारी-बारी से सभी पंचायतों में किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है. उनके द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व भगवानपुर, जैतपुर कला, मोकरम, पहड़ियां, व कसेर पंचायत में यह नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जबकि प्रखंड के शेष रह गये टोड़ी पंचायत में गुरुवार को यह कार्यक्रम आयोजित होना सुनिश्चित है. इस कार्यक्रम में टीम लीडर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में लोक गायक सह रंगकर्मी राजा बाबू, योगेंद्र केवट, राजेश गुप्ता, आदित्य कुमार, रिंकी, प्रियंका व रौशन इत्यादि कलाकारों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >