अश्विनी कुमार मिश्र को पीएचडी की मिली उपाधि

जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज के सहायक प्राध्यापक अश्विनी कुमार मिश्र को सनराइज यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त हुई है

चांद. जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज के सहायक प्राध्यापक अश्विनी कुमार मिश्र को सनराइज यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त हुई है. यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम, समर्पण और अकादमिक उत्कृष्टता का परिणाम है, बल्कि संस्थान के लिए भी अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है. उनकी इस सफलता पर डॉ कुमार मृत्युंजय, राकेश शिक्षाविद, प्रीति कुमारी प्रवक्ता, संजय कुमार शिक्षक, संस्थान के प्राचार्य डॉ जेआर चौधरी, प्रकाश मिश्रा आदि सहकर्मियों व विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. संस्थान के सचिव प्रदीप कुमार मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि श्री मिश्र की यह उपलब्धि अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >