मोहनियां टोल प्लाजा पर बढ़ा टोल शुल्क लागू, बड़े वाहनों पर असर
KAIMUR NEWS.जिले के एनएच-2 (वाराणसी-औरंगाबाद) पर डिडखिली स्थित मोहनियां टोल प्लाजा पर संशोधित टोल शुल्क लागू कर दिया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर वाहन चालकों से नयी दरों के अनुसार टोल शुल्क भुगतान करने की अपील की है.
वाहन वालों से प्रशासन की अपील संशोधित दरों के अनुरूप टोल शुल्क का करें भुगतानबड़े वाहनों का टोल टैक्स बढ़ा, छोटे वाहनों का टैक्स में नहीं किया गया इजाफा
फोटो 16 मोहनियां टोल प्लाजा
प्रतिनिधि, भभुआ
जिले के एनएच-2 (वाराणसी-औरंगाबाद) पर डिडखिली स्थित मोहनियां टोल प्लाजा पर संशोधित टोल शुल्क लागू कर दिया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर वाहन चालकों से नयी दरों के अनुसार टोल शुल्क भुगतान करने की अपील की है.प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने को भी कहा है. यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के नियमों व प्रावधानों के आलोक में किया गया है.जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को मोहनियां टोल प्लाजा क्षेत्र में सतत निगरानी बनाये रखने का निर्देश दिया है. वहीं संबंधित एजेंसियों ने बताया कि टोल शुल्क संशोधन की सूचना पहले ही समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक की जा चुकी है.हालांकि टोल टैक्स में वृद्धि के बाद अब हाइवे पर सफर और महंगा हो जायेगा. दूसरी ओर एनएच-2 पर सिक्स लेन विस्तार कार्य कैमूर में 15 वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे वाहन चालकों में असंतोष भी देखा जा रहा है.
बड़े वाहनों पर बढ़ा टोल, छोटे वाहनों को राहत
मोहनियां टोल प्लाजा पर एक अप्रै 2026 से नयी दरें लागू की गयी हैं. इसके तहत छोटे वाहनों के टोल शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गयी है.कार, जीप व हल्के वाहनों से पूर्व की तरह 65 रुपये और मिनी बस से 105 रुपये ही लिए जा रहे हैं. वहीं बस व छह चक्का ट्रक का टोल 220 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये कर दिया गया है.इसी तरह 10 चक्का वाहनों का टोल 345 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये और ओवरलोड वाहनों का चार्ज 75 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है.इस संबंध में टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर लक्ष्मीकांत महंती ने बताया कि एक अप्रैल से संशोधित दरें लागू कर दी गयी हैं और उसी के अनुसार टोल वसूली की जा रही है.उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर कैश भुगतान की सुविधा लगभग बंद कर दी गयी है. केवल ओवरलोड चार्ज की स्थिति में ही नकद भुगतान की अनुमति दी जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.