नीट में किसान के बेटे प्रखर ने पायी सफलता

प्रखंड अंतर्गत कुड्डी पंचायत के पौरा गांव निवासी किसान दिलीप कुमार सिंह के पुत्र प्रखर कुमार बिमल ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड व जिले का नाम रोशन किया है

चांद. प्रखंड अंतर्गत कुड्डी पंचायत के पौरा गांव निवासी किसान दिलीप कुमार सिंह के पुत्र प्रखर कुमार बिमल ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड व जिले का नाम रोशन किया है, जिससे उनके परिवार तथा गांव में खुशी की लहर है. प्रखर कुमार बिमल ईश्वरचंद्र विद्यासागर एकेडमी से अपनी पढ़ाई कर रहा था. दो भाइयों में प्रखर बड़ा है. उनके दादा स्व शिवशंकर सिंह का सपना था कि प्रखर कुछ विशेष करें, जिनके सपनों को प्रखर कुमार बिमल ने साकार कर दिखाया है. उसके नीट 2025 में सफल होने पर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह, समाजसेवी अजीत कुमार सिंह, बिक्की सिंह ने बधाई दी हैं. इस संबंध में प्रखर कुमार बिमल के चाचा अनिल कुमार ने बताया नीट 2025 में प्रखर का 24674 वां रैंक आया है, इससे परिवार व गांव में खुशी की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >