कुदरा में स्कॉर्पियो से 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

Kaimur News : कैमूर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से 314 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Kaimur News : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर आर्य भारत गैस एजेंसी के पास रविवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से 32 पेटियों में पैक विभिन्न ब्रांड की कुल 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया.

कुदरा नगर पंचायत का रहने वाला है गिरफ्तार कारोबारी

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र स्थित कुदरा नगर पंचायत निवासी राधेश्याम सिंह के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है.

अलग-अलग ब्रांड की 314 लीटर शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, बरामद शराब में किंगफिशर बीयर की 10 पेटियों में 120 लीटर, इंपीरियम ब्लू व्हिस्की की दो पेटियों में 18 लीटर, रॉयल स्ट्रांग व्हिस्की की 10 पेटियों में 90 लीटर और एट पीएम व्हिस्की की 10 पेटियों में 86 लीटर शराब शामिल है. इस तरह कुल 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी.

Also Read : सासाराम: जिले के तीन थानों में थानाध्यक्ष बदले, पुलिस विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश

स्कॉर्पियो वाहन भी किया गया जब्त

शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त किया है. जब्त वाहन का नंबर बिहार 44 पी 1057 बताया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read : रोहतास में विकास योजनाओं पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, 3,390 में 3,365 योजनाएं पूरी

शराब तस्करों में हड़कंप, नये तरीकों से जारी है तस्करी

पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी अभियान से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. इसके बावजूद शराब कारोबारी नये-नये तरीके अपनाकर तस्करी के धंधे को जारी रखने से बाज नहीं आ रहे हैं.

Also Read : रोहतास: नोखा में घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >