Kaimur News : कैमूर स्थानीय थाना क्षेत्र के मरहिया बाजार से एक होंडा शाइन बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दुर्गावती थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है.
घरेलू सामान खरीदने पहुंचे थे. दो-तीन मिनट में गायब हो गई बाइक
जानकारी के अनुसार, मछनहटा गांव निवासी महेंद्र पासवान शनिवार की शाम करीब छह बजे अपनी होंडा शाइन बाइक (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-45H-9145) से मरहिया बाजार घरेलू सामान खरीदने पहुंचे थे. उन्होंने बाजार मार्ग के पश्चिमी किनारे बाइक खड़ी की और सड़क के पूर्वी हिस्से में स्थित एक मुर्गा दुकान पर खरीदारी करने चले गए. करीब दो से तीन मिनट बाद लौटने पर उनकी बाइक मौके से गायब मिली.
काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग. थाने में दिया आवेदन
बाइक नहीं मिलने पर महेंद्र पासवान ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ दुर्गावती थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई.
जांच में जुटी पुलिस. चोरों की तलाश जारी
दुर्गावती थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध संभावित साक्ष्यों के आधार पर बाइक चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.
