kaimur news : जिला समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी कैमूर के अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाधिकारी ने हिंदी दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और अन्य उपस्थित लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है बल्कि हमारे सासंकृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र भी है.
काम-काज में हिंदी को अपनाने पर बल : डीएम
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को सरकारी कार्यों में सरल, सुगम और मानक हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ताकि आम जनता तक सरकारी योजनओं की जानकारी सहजता से पहुंच सके. उन्होंने कहा कि कार्यालय टिप्पडियों और प्रारूप लेखन में अनावश्यक अंग्रेजी शब्दों या अत्याधिक कठिन तत्सम शब्दावली के बजाये लोक प्रचलित मानक हिंदी का प्रयोग किया जाना चाहिये.
हिंदी अस्मिता व स्वाभिमान का प्रतीक : डीडीसी
कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त ने कहा कि हिंदी हमारी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है. समारोह पुलिस अधीक्षक कैमूर , अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी तथा शिक्षक गण उपस्थित थे.
