सुबह से तेज धूप के साथ गर्मी, दोपहर बाद हुई बारिश से मिली राहत

सोमवार को सुबह सात बजे के बाद तेज धूप से परेशान शहर व आसपास के लोगों ने मौसम के तीन रंग देखे

भभुआ सदर. मौसम के मिजाज में बदलाव और उठापटक का सिलसिला लगातार जारी है. सोमवार को सुबह सात बजे के बाद तेज धूप से परेशान शहर व आसपास के लोगों ने मौसम के तीन रंग देखे. सुबह से खिली तेज धूप ने दोपहर दो बजे तक लोगों को पसीने से तरबतर किये रखा. इसके बाद अचानक आये काले बादलों के बीच बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली. दरअसल, मौसम के बदलते तेवर ने अन्य दिनों की तरह ही सोमवार सुबह से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था. दोपहर 12 बजते-बजते धूप इतनी सख्त हो गयी कि लोग गर्मी से बेहाल हो गये थे, लेकिन करीब 2 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और देखते ही देखते कुछ देर में ही बादल छा गये और बारिश होने लगी. मौसम के इस तेवर से तापमान में जहां गिरावट दर्ज की गयी, वहीं दूसरी ओर लोगों को गर्मी से भी राहत मिली. इधर, कुछ देर हुई बारिश में ही कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गयी और लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा. सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि गत दिवस से चार से छह डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. न्यूनतम तापमान भी ज्यादा रहने के चलते बारिश होने के बावजूद उमस बरकरार रही. इधर बारिश की वजह से दोपहर बाद काफी देर के लिए शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही. कई जगहों पर संचरण लाइन में फॉल्ट देखा गया. = पल पल बदलते मौसम की चाल समझ से परे, बारिश से पारा गिरा, लेकिन उमस बढ़ी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >