हाटा हाई स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के बीच मारपीट, करीब एक दर्जन पर आरोप

Kaimur News : हाटा उच्च विद्यालय में परीक्षा देने आए छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. चापाकल पर पानी पीने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक छात्र के साथ करीब एक दर्जन छात्रों ने कथित तौर पर मारपीट की. घायल छात्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा उच्च विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में घायल छात्र ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर करीब एक दर्जन छात्रों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. घायल छात्र की पहचान तीवई निवासी पप्पू पासवान के पुत्र विनय पासवान के रूप में हुई है.

पानी पीने के लिए चापाकल पर गया था छात्र

थाने में दिये गये आवेदन में विनय पासवान ने बताया कि शनिवार को वह परीक्षा देने हाटा हाई स्कूल गया था. परीक्षा के दौरान प्यास लगने पर वह विद्यालय के बाहर चापाकल पर पानी पीने गया था. इसी दौरान अमाव गांव के अजय राम, मनीष राम, मुनीब राम, प्रदीप राम, हरिसेवानंद राम सहित 7-8 अज्ञात छात्र वहां पहुंचे और उस पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने लगे.

आरोप से इनकार करने पर मारपीट का लगाया आरोप

विनय पासवान ने बताया कि उसने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि वह केवल पानी पीने के लिए चापाकल पर गया था. इसके बावजूद आरोपित छात्रों ने उसकी बात नहीं मानी और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी. उसे बचाने पहुंचे उसके गांव के अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट की गयी. घटना में सभी को चोटें आने की बात कही गयी है.

Also Read : रोहतास में विकास योजनाओं पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, 3,390 में 3,365 योजनाएं पूरी

अस्पताल में कराया गया घायलों का इलाज

मारपीट की घटना के बाद घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया. इलाज के बाद विनय पासवान ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दी. आवेदन में उसने घटना में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : रोहतास: नोखा में घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : सासाराम: जिले के तीन थानों में थानाध्यक्ष बदले, पुलिस विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >