कैमूर में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, विद्यार्थी घर पर तिरंगा फहराकर अपलोड करेंगे सेल्फी

कैमूर के स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा। विद्यार्थी तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Kaimur News : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कैमूर में शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना से प्राप्त निर्देश के अनुसार जिले के सभी विद्यालयों में अभियान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. अभियान का तीसरा चरण 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा. शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रखंड लेखा सहायकों को अभियान का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.

घर पर तिरंगा फहराकर सेल्फी करेंगे अपलोड

अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपने-अपने घरों में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जायेगा. तिरंगा फहराने के बाद विद्यार्थी उसके साथ सेल्फी लेकर विभाग द्वारा निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करेंगे. विद्यालय स्तर पर भी छात्र-छात्राओं को अभियान की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

विद्यालयों में होंगे विशेष कार्यक्रम

हर घर तिरंगा अभियान में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय से जुड़े अन्य हितधारकों को भी शामिल किया जायेगा. सभी विद्यालयों में उपयुक्त कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को जनभागीदारी का रूप देने का निर्देश दिया गया है. कार्यक्रमों के दौरान ली गयी सेल्फी, फोटो और वीडियो को भी निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड करना होगा.

ऑनलाइन दर्ज होगी भागीदारी

अभियान के तहत विद्यालयों और विद्यार्थियों की भागीदारी का ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जायेगा. इसके लिए विद्यालय स्तर पर आयोजित गतिविधियों की सेल्फी और अन्य फोटो-वीडियो अपलोड किये जायेंगे. विभाग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और जनसमुदाय समेत अन्य हितधारकों की भागीदारी का आंकड़ा भी दर्ज किया जायेगा.

फोटो-वीडियो के साथ देनी होगी रिपोर्ट

शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट, फोटोग्राफ और वीडियो निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. प्रपत्र में प्रखंडवार छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा जनसमुदाय या अन्य हितधारकों द्वारा अपलोड की गयी सेल्फी की संख्या, कुल अपलोड सेल्फी और फोटो-वीडियो लिंक की जानकारी दर्ज करनी होगी.

अधिकारियों को शत-प्रतिशत अनुपालन का निर्देश

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा अभियान, कैमूर ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रखंड लेखा सहायकों को अभियान की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है. अधिकारियों से निर्धारित अवधि के भीतर अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है. विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम लोगों को अभियान से जोड़ना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >