कैमूर में भीषण चोरी, घर से 8 लाख के सोने के गहने और कैश लेकर चंपत हुए चोर

मोहनियां के मल्लाह टोली में दिनदहाड़े एक घर से 7 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mohania Gold Jewellery Theft : कैमूर जिला के मोहनियां नगर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित मल्लाह टोली में रविवार को दिनदहाड़े एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई. चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला खोलकर करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

kaimur News : पति भभुआ गए थे, महिला बच्चों को पढ़ा रही थी

पीड़िता मंजू देवी ने बताया कि उनके पति मनोज कुमार किसी काम से भभुआ गए हुए थे. इस दौरान उनके ससुर घर के नीचे स्थित मिल में काम कर रहे थे, जबकि वह दूसरे कमरे में बच्चों को पढ़ा रही थीं. पति के घर लौटने पर जब कमरे में गए तो अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने के गहने गायब हैं.

सोने की नथिया, मांगटीका और अंगूठियां हुईं चोरी

पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने की नथिया, मांगटीका, झुमका, तीन सोने की अंगूठियां समेत कई कीमती आभूषण शामिल हैं. चोरी गए गहनों की अनुमानित कीमत 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है.

बेड के नीचे रखी चाबी से खोली गई अलमारी

परिजनों ने बताया कि अलमारी की चाबी बेड के नीचे रखी हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वहीं से चाबी निकालकर अलमारी खोली और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने के बाद मोहनियां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinod kumar singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >