कैमूर-रोहतास को जोड़ने वाली गोलउडीह-डीहरा सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

कैमूर और रोहतास को जोड़ने वाली गोलउडीह-डीहरा सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। जलजमाव और जर्जर सड़क के कारण बसों का परिचालन बंद है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी है।

Kaimur News : कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड के पछाहगंज से निकलने वाली गोलउडीह-डीहरा सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है. कैमूर को रोहतास जिले से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में नाराजगी है.

सड़क पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

सड़क पर जगह-जगह जलजमाव के कारण राहगीरों और किसानों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. स्थिति यह है कि कई स्थानों पर लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क टूटने के कारण यात्री बसों का परिचालन भी बंद हो गया है, जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण आवागमन करते हैं.

नाली के अभाव में सड़क पर बह रहा घरों का पानी

ग्रामीणों के अनुसार फोरलेन सड़क के पछाहगंज से निकलने वाली यह सड़क कैमूर के कई गांवों को जोड़ते हुए रोहतास जिले में प्रवेश करती है. गोलउडीह, तरहनी और बगड़ा समेत अन्य गांवों के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब है. नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे स्थित घरों का पानी सीधे सड़क पर गिरता है. इससे गर्मी के दिनों में भी जलजमाव बना रहता है, जबकि बारिश के मौसम में पूरी सड़क पानी से भर जाती है.

जर्जर सड़क से दुर्घटना का खतरा बढ़ा

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गयी है कि यात्री बसों का परिचालन ठप है. बाइक चालक भी गड्ढों और जलजमाव के कारण अक्सर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. वहीं, प्रतिदिन स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

कई बार गुहार, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. महत्वपूर्ण सड़क की लगातार उपेक्षा से ग्रामीणों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है.


मुख्य सड़क के गड्ढे में जलजमाव | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satendra singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >