स्वतंत्रता दिवस पर कैमूर में फुटबॉल का रोमांच, गाजीपुर और भभुआ एकादश के बीच होगा फाइनल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में गाजीपुर और भभुआ एकादश के बीच रोमांचक फुटबॉल फाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Kaimur News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में आयोजित होने वाले एकदिवसीय फुटबॉल फाइनल मुकाबले को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई. शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक कार्यालय में जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला फुटबॉल संघ कैमूर के पूर्व क्रीड़ा सचिव राम प्रसाद सिंह ने की.

गाजीपुर और भभुआ एकादश के बीच होगा फाइनल

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला फुटबॉल संघ गाजीपुर और मेजबान भभुआ एकादश की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. मैच जगजीवन स्टेडियम भभुआ में शाम चार बजे से शुरू होगा. मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है.

आयोजन समिति गठित, सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

मैच को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया. समिति के सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. खिलाड़ियों की सुविधा, मैदान की तैयारी, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और मैच के दौरान आवश्यक इंतजामों को लेकर भी चर्चा की गयी.

खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा मुकाबला

फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला यह मुकाबला जिले के खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. गाजीपुर की टीम और मेजबान भभुआ एकादश के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. संघ की ओर से मैच को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

बैठक में बिरजू पटेल, मुकेश सिंह पटेल, भीम सिंह यादव, अधिवक्ता रमेश प्रसाद निषाद, कृष्णा सिंह पटेल, महावीर सिंह, बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे. जिला फुटबॉल संघ के सचिव निर्मल सिंह ने बताया कि गठित आयोजन समिति के माध्यम से सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी की जाएंगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >