विवाहिता से मारपीट व छेड़खानी के आरोप में देवर व ससुर सहित चार गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के भड़ेरिया गांव में एक विवाहिता के साथ उसके देवर व ससुर के साथ मारपीट व छेड़खानी की प्राथमिकी पीड़िता द्वारा दर्ज करायी गयी है.

गर्भवती पीड़िता ने जान मारने के प्रयास का लगाया आरोप रामगढ़. थाना क्षेत्र के भड़ेरिया गांव में एक विवाहिता के साथ उसके देवर व ससुर के साथ मारपीट व छेड़खानी की प्राथमिकी पीड़िता द्वारा दर्ज करायी गयी है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, भड़ेरिया गांव निवासी कुसुम कुमारी, पति सोनू राम ने थाने में आवेदन देकर अपने तीन देवरों व ससुर पर गंभीर आरोप लगाये हैं. इसमें बताया है कि तीन अप्रैल को उनके देवर गोविंद राम, सुशील कुमार, स्नेही कुमार तथा ससुर मुन्ना राम ने उनके साथ मारपीट की और छेड़खानी का प्रयास किया. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों ने साड़ी से गला दबाकर जान मारने की कोशिश की. पीड़िता ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती हैं और मारपीट के दौरान देवर सुशील कुमार ने उनके पेट पर लात मारी, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को भी खतरा उत्पन्न हो गया. घटना के दौरान जब उनके पति सोनू राम उन्हें बचाने पहुंचे, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की. कुसुम कुमारी के अनुसार, घटना के समय उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने में आवेदन देने की सलाह दी. आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद आरोपितों ने पुनः उनके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गयी. होश में आने के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >