मोहनियां के वार्ड 15 में अब भी तीन से चार फीट जलजमाव, ट्यूब के सहारे आवागमन को मजबूर लोग

Kaimur News : मोहनियां के वार्ड 15 में बाढ़ के बाद भी जलजमाव से लोग परेशान हैं. तीन से चार फीट पानी में बच्चे ट्यूब के सहारे स्कूल जाने को मजबूर हैं. प्रशासन से मदद की मांग.

Kaimur News : बाढ़ और बारिश का दौर थमने के बाद भी नगर पंचायत मोहनियां के वार्ड नंबर 15 के लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है. वार्ड के कई निचले इलाकों में अब भी तीन से चार फीट तक पानी जमा है. सड़क पर पानी भरा होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. हालात ऐसे हैं कि लोग ट्यूब और अन्य जुगाड़ के सहारे पानी पार कर आवागमन करने को मजबूर हैं.

बच्चों को स्कूल भेजने में भी हो रही परेशानी

जलजमाव के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो गयी है. बच्चों को स्कूल भेजने से लेकर बाजार जाने और अन्य जरूरी काम के लिए भी लोग ट्यूब का सहारा लेकर पानी पार कर रहे हैं. कई जगहों पर पानी लंबे समय से जमा रहने के कारण दुर्गंध भी उठने लगी है.

दुर्गावती नदी का पानी घुसने से बिगड़े थे हालात

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पूर्व दुर्गावती नदी उफान पर थी. नदी से छोड़े गये पानी और लगातार हुई बारिश के कारण नदी का पानी शहर के निचले इलाकों में प्रवेश कर गया था. इससे सैकड़ों घर पानी से घिर गये थे. अब नदी का पानी काफी हद तक खिसक गया है, लेकिन वार्ड नंबर 15 के निचले हिस्सों में अब भी जलजमाव बना हुआ है.

सड़क और नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में पक्की सड़क और नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलनिकासी की समस्या हर साल गंभीर हो जाती है. पानी निकासी का स्थायी इंतजाम नहीं होने से बारिश और बाढ़ का पानी लंबे समय तक जमा रहता है. इस बार भी लोगों को इसी समस्या से जूझना पड़ रहा है.

Also Read : बक्सर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

क्या कहते हैं ग्रामीण

शशिकांत चौबे और उपेंद्र तिवारी ने बताया कि पानी जमा होने से रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गयी है. तीन से चार फीट पानी के बीच पैदल निकलना संभव नहीं है. लोग ट्यूब को पकड़कर या उस पर बैठकर पानी पार कर रहे हैं. बच्चों की पढ़ाई, बाजार जाने और अन्य जरूरी काम के लिए भी इसी तरह आवागमन करना पड़ रहा है.

वहीं, सुमन सिंह, विकास सिंह और संजय सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद वार्ड नंबर 15 में आज तक सड़क, नाली और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है. पानी जमा रहने से गंदगी और दुर्गंध के साथ संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल पानी निकासी कराने के साथ स्थायी रूप से सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की है.

Also Read : दानापुर मंडल में टिकट जांच अभियान तेज, बक्सर में 405 यात्री पकड़े गये तो आरा जंक्शन पर मची खलबली; टिकट काउंटर पर लगी कतार

क्या कहते हैं ईओ

इस संबंध में ईओ सुधांशु कुमार ने बताया कि जलजमाव वाले इलाके में पानी निकासी के लिए मोटर पंप लगाया गया है. एक-दो दिन में पानी निकल जायेगा.

Also Read : बक्सर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >