भभुआ सदर अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर शॉर्ट सर्किट, चिंगारी और धुएं से मची अफरातफरी

भभुआ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Kaimur News : सदर अस्पताल भभुआ में बुधवार को इमरजेंसी वार्ड के बाहर पानी की टंकी के समीप अचानक शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी और धुआं निकलने लगा. अस्पताल परिसर में धुआं फैलते ही मरीजों और उनके परिजनों के बीच अफरातफरी मच गयी. कुछ देर के लिए अस्पताल में भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी. लोग यह समझकर इधर-उधर भागने लगे कि कहीं आग ने बड़ा रूप तो नहीं ले लिया है.

पानी की टंकी के पास विद्युत तारों में हुआ शॉर्ट सर्किट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे इमरजेंसी वार्ड के बाहर पानी की टंकी के समीप लगे विद्युत तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ. इसके बाद तारों से चिंगारी निकलने लगी और काफी धुआं उठने लगा. इमरजेंसी वार्ड के पास घटना होने के कारण वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गयी.

धुआं उठते ही घटनास्थल पर जुटी भीड़

घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ घटनास्थल की ओर जुट गयी. कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि, आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

इमरजेंसी वार्ड के बाहर शॉर्ट सर्किट की घटना ने अस्पताल की विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिये हैं. इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं. ऐसे संवेदनशील स्थान के समीप विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगना गंभीर मामला माना जा रहा है.

विद्युत तारों और कनेक्शन की जांच जरूरी

घटना के बाद अस्पताल की विद्युत व्यवस्था की जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा शॉर्ट सर्किट के कारणों की जांच के साथ विद्युत तारों और कनेक्शन की स्थिति का जायजा लिया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >