कैमूर : बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, चार नामजद समेत कई पर प्राथमिकी

Kaimur News : कैमूर के बाल सुधार गृह में एक किशोर की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है. मृतक के पिता ने हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए चार नामजद सहित बाल सुधार गृह के कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पिता का दावा है कि बेटे के गले पर काला निशान था और मौत के कारण को लेकर कर्मियों ने अलग-अलग बातें बताईं.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा गांव के समीप स्थित बाल सुधार गृह में तीन दिन पूर्व एक किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में आवेदन दिया है. भभुआ के छावनी मोहल्ला वार्ड संख्या 10 निवासी मृतक के पिता निजामुद्दीन राईन के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

किशोर न्यायालय में पेशी के बाद वापस भेजा गया था बाल सुधार गृह

दिये गये आवेदन में मृतक के पिता ने बताया है कि भभुआ थाना कांड संख्या 442/2026 के तहत उनका पुत्र रुस्तम राईन बाल सुधार गृह, केवा में निरुद्ध था. 10 सितंबर को उसे भभुआ किशोर न्यायालय में दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे वापस बाल सुधार गृह भेज दिया गया था.

अस्पताल पहुंचने पर मृत मिला पुत्र

आवेदन के अनुसार, करीब दो बजे मोहल्ले में सूचना मिली कि बाल सुधार गृह में एक किशोर की मौत हो गई है और उसे भभुआ अस्पताल ले जाया गया है. सूचना मिलने के बाद मृतक के पिता अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां उनका पुत्र मृत अवस्था में मिला.

Also Read : कैमूर में धान की फसल देखने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम

गले पर काला निशान मिलने का पिता ने किया दावा

मृतक के पिता ने आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र के गले पर काला निशान दिखाई दे रहा था. बाल सुधार गृह के कर्मियों से मौत के कारण के संबंध में पूछताछ करने पर अलग-अलग बातें बतायी गयीं. इसके बाद पिता ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की.

Also Read : कैमूर के राजेंद्र सरोवर में अचानक पहुंचा बंदरों का झुंड, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

चार नामजद समेत बाल सुधार गृह के कर्मियों पर हत्या का आरोप

मृतक के पिता ने चार नामजद लोगों के अलावा बाल सुधार गृह के सभी कर्मियों और अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. साथ ही कांड संख्या 442/2026 के सूचक पर भी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

Also Read : कैमूर में धान की फसल देखने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत, गांव में पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >