महारानी के जयघोष से माहौल भक्तिमय

माता रानी की जय, जय माता दी, दुर्गा महारानी के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया

दुर्गावती. स्थानीय मुख्यालय बाजार में दुर्गापूजा समिति द्वारा मां दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पट खुलते ही श्रद्धालु माता रानी की जय, जय माता दी, दुर्गा महारानी के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. दर्शन को आये श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के दर्शन कर निष्ठा पूर्वक पूजा अर्चना की तथा माता का लगा भोग प्रसाद के रूप में लोगों के बीच वितरित किया गया. पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गा देवी परिसर के अलावा क्षेत्र के खजुरा, महमूदगंज बाजार, कर्मनाशा चेहरिया, नुआंव, डिडखिली आदि बाजारों तथा ग्रामीण इलाकों में शामिल, खामीदौरा, धनेछा, कल्याणपुर, भेरिया आदि विभिन्न जगहों के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. इस अवसर पर धनेछा आदि कुछ जगहों पर चल रही राम चरित मानस की संगीत मयी कथा व प्रवचन के दौरान आस्थावानों ने पहुंचकर कथा का श्रवण भी किया. मौके पर पूजा समितियों के सदस्यग सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >