हाटा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो युवक घायल

ना क्षेत्र के हाटा बाजार में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

चैनपुर. थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को परिजनों द्वारा चैनपुर थाना लाया गया, जहां से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. घायलों में हाटा बाजार निवासी रामरूप चौहान के पुत्र सोनू कुमार व रूपा चौहान के पुत्र विनोद चौहान बताये जाते हैं. इधर, इलाज के दौरान दोनों घायलों ने बताया कि परिवार में ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, इसी बात को लेकर उसके चाचा राजकुमार चौहान, उनके दो पुत्र कन्हैया चौहान व पंकज चौहान सहित अन्य लोग अचानक दोनों पर लाठी डंडे से हमला कर दिये. इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसके बाद परिजनों द्वारा दोनों को चैनपुर थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया अभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है, आवेदन प्राप्त होने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >