Kaimur News : नगर पर्षद की जर्जर दुकानों से दुकानदारों में भय

शहर के कचहरी पथ पर नगर पर्षद की जर्जर दुकानों को लेकर दुकानदारों में भय का माहौल पैदा हो गया है.

भभुआ. शहर के कचहरी पथ पर नगर पर्षद की जर्जर दुकानों को लेकर दुकानदारों में भय का माहौल पैदा हो गया है. 41 वर्ष पूर्व नगर पर्षद प्रबंधन द्वारा बनवायी गयी इन दुकानों के अब जर्जर हो चुकी स्थिति को देख दुकानदारों के बीच इसके कभी भी धराशायी होने की आशंका बैठ गयी है, जिसे लेकर दुकानदारों द्वारा जिलाधिकारी को आवेदन दे नगर पर्षद की दुकानों को सुरक्षित करने हेतु मरम्मत कराने की मांग की गयी है. इधर, इस संबंध में नगर पर्षद की आवंटित दुकानों में दुकान चला रहे पुस्तक दुकानदार राजेश कुमार, बिपिन गुप्ता, बर्तन दुकानदार अमीरू राजन आदि ने बताया कि नगर पर्षद भभुआ के मेन गेट से लगी छह दुकानों का आवंटन हमलोगों को किया गया है. 1984 में बनी इन दुकानों में हमलोग पिछले 41 साल से अपनी दुकानदारी कर रहे हैं. लेकिन, अब इन दुकानों की छत, छज्जा से लेकर अंदर में भी दुकानों के प्लास्टर टूट-टूट कर गिर रहे हैं इससे कभी भी जान माल की क्षति हो सकती है. गैस और बर्तन दुकान के छज्जा का प्लास्टर गिरने से गुरुवार को दुकान की महिला मालकिन घायल होने से बाल-बाल बच गयी. वर्तमान में पश्चिम तरफ का पहला दुकान पूर्व में ही धराशायी हो चुका है. दुकानदारों ने बताया कि हमलोगों ने पूर्व में कई बार नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर तथा लिखित रूप में शिकायत कर इन दुकानों की मरम्मत कराने की गुहार लगायी. लेकिन, आज तक इन दुकानों की मरम्मत नगर पर्षद प्रबंधन भभुआ द्वारा नहीं करायी गयी है. इसके बाद गुरुवार को हमलोगों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर दुकानों की आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >