कैमूर: पिता ने पुत्र के अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप, मुखिया पति समेत 5 पर प्राथमिकी दर्ज

कैमूर जिले में अपहरण और हत्या की आशंका से हड़कंप मच गया है. एक पिता ने बेटे के लापता होने पर रामगढ़ गांव के मुखिया के पति समेत 5 लोगों पर नामजद FIR दर्ज कराई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

Kaimur News: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गांव निवासी अनिल पासवान (पिता: गिरिजा पासवान) ने थाने में आवेदन देकर अपने पुत्र अंदाज पासवान का अपहरण कर उसकी हत्या कर देने की आशंका जताई है. पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने रामगढ़ की मुखिया के पति समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पड़ोसी के घर मारपीट की मिली थी सूचना, तब से लापता है युवक

अनिल पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल पर फोन के जरिए सूचना मिली थी कि उनके घर के ठीक बगल में स्थित रामेश्वर यादव के घर में उनके बेटे अंदाज पासवान के साथ मारपीट की जा रही है. उस घटना के बाद से ही उनके बेटे का कोई अता-पता नहीं चल सका है. पिता ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने मिलकर उनके बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी है.

मुखिया पति समेत इन 5 लोगों को बनाया गया आरोपी

पीड़ित पिता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ गांव के निम्नलिखित 5 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है:

  1. बेचन सिंह यादव (ग्राम पंचायत की मुखिया अनिता देवी के पति)
  2. प्रदीप यादव (पिता: बाढ़ु यादव)
  3. कलावती देवी (पति: रामेश्वर यादव)
  4. बाढ़ु यादव (पिता: स्व. शिवमुरत यादव)
  5. मीरा देवी (पति: बाढ़ु यादव)

साक्ष्य के अभाव में हिरासत में लिए गए 2 लोगों को पुलिस ने छोड़ा

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नामजद पक्ष के दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया था, जिन्हें गहन पूछताछ के बाद शुक्रवार को वापस घर भेज दिया गया.

इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों लोगों के खिलाफ फिलहाल कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला अपहरण और हत्या का प्रतीत नहीं हो रहा है. पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >