कैमूर के कुशहरिया पुल पर अज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर; मौके पर मौत; पहचान में जुटी पुलिस

कैमूर के कुशहरिया पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस महिला की पहचान और वाहन की तलाश में जुटी है.

Kaimur Kushariya Bridge Accident : कर्मनाशा दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुशहरिया पुल पर बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गावती पुलिस को सूचना मिली कि कुशहरिया पुल पर एक वृद्ध महिला अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर पड़ी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी.

Road Accident : पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर थाने लाया और उसकी पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है. अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है.

Kaimur News : पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतका की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है. साथ ही हादसे में शामिल वाहन की भी तलाश की जा रही है.

Also Read : कैमूर: चैनपुर बाजार में बिजली तार जलने से लोगों में दहशत, बार-बार बिजली कटौती और खराब तारों से दुकानदार व स्थानीय लोग परेशान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mainuudin sah

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >