दुर्गावती थाने के पास आम लदा डीसीएम पलटा, चालक और खलासी घायल

Kaimur News : डीसीएम में आम लोड कर उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Kaimur News : (मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट)

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक आम लदा डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना में चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीएम में आम लोड कर उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान जीटी रोड पर दुर्गावती थाने के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए सड़क के नीचे चला गया.

उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर जा रहा था

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों की मदद से वाहन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला गया तथा इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया.

घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Also Read : रहस्यों से भरी है माता मुंडेश्वरी की यह पहाड़ी, गर्मियों में बदला आरती का समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >