पंजराव नदी में गिरा गिट्टी लदा डंपर

पंजराव नदी में गिरा गिट्टी लदा डंपर

नुआंव. बुधवार की देर शाम यूपी के चूनार से गिट्टी लोड कर बक्सर के रामपुर जा रहे अनियंत्रित डंपर के नदी पुल से नीचे गिरने के कारण वाहन चालक बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल चालक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव लेकर आयी, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम उत्तर प्रदेश के चूनार से गिट्टी लोड कर डंपर निर्माणाधीन एनएच 319 एके बेस कैंप रामपुर जा रहा था. इस दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और डंपर लगभग 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इधर, दुर्घटना होते देख मौके पर पहुंचे समाजसेवी हैप्पी यादव ने पुलिस को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >