लोहरा से नशे में पियक्कड़ गिरफ्तार

चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में पुलिस ने की छापेमारी

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार पियक्कड़ लोहरा गांव निवासी शंकर यादव का पुत्र शिवदास यादव उर्फ आलोक यादव है. थानाध्यक्ष विजय प्रसाद में बताया कि शिवदास यादव शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाने को दी. इसके बाद पुलिस ने उसे शिवदास यादव को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >