दो ट्रकों की टक्कर में चालक व खलासी घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के पछाहगंज के पास शुक्रवार की अहले सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर आगे जा रहे ट्रक में पीछे चल रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी

कुदरा. थाना क्षेत्र के पछाहगंज के पास शुक्रवार की अहले सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर आगे जा रहे ट्रक में पीछे चल रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पीछे रहे ट्रक के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि, ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोग व एनएचएआइ की टीम ने ट्रक में फंसे घायल चालक व खलासी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, घायलों में चंदौली जिला अंतर्गत मुगलसराय के मनीष यादव पिता लक्ष्मण यादव व डब्लू यादव पिता लल्लन यादव शामिल है. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए पछाहगंज के पास सड़क जाम हो गया. इधर, एनएचएआइ की टीम ने सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया, तब जाकर परिचालन शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >