कैमूर में डबल मर्डर से सनसनी : दुर्गावती नदी में दो नीले सूटकेस में मिले कटे हुए अंग, धड़ और सिर गायब

मोहनिया-रामगढ़ पथ पर दुर्गावती नदी में दो लोगों की हत्या कर सूटकेस में फेंके गए शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या इतने वीभत्स तरीके से की गई है कि देखने वालों की रूह कांप जाए.

रामगढ़ (संजय जायसवाल की रिपोर्ट). मोहनिया-रामगढ़ पथ पर दुर्गावती नदी में दो लोगों की हत्या कर सूटकेस में फेंके गए शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या इतने वीभत्स तरीके से की गई है कि देखने वालों की रूह कांप जाए. अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को टुकड़ों में काटकर नदी में फेंक दिया था.

सूटकेस में मिले कटे अंग, नदी में उतरा रहा था धड़

जानकारी के अनुसार, नदी में एक बच्चे का धड़ उतराता हुआ मिला, जिसके दोनों हाथ, पैर और सिर गायब थे. वहीं, नदी के उत्तरी-पूर्वी छोर पर एक और व्यक्ति का कटा हुआ धड़ बरामद हुआ. इन दोनों शवों के कटे हुए अंग नदी के दक्षिणी किनारे पर दो नीले रंग के सूटकेस में बंद पाए गए. इस निर्मम हत्या ने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है.

दुर्गंध के बीच जुटी रही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़

शवों से तेज दुर्गंध उठ रही थी, लेकिन इसके बावजूद आसमान से बरसती तेज धूप में नदी के पुल और तट पर घंटों तक सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा रही. हर कोई इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह और मृतकों की पहचान जानने को लेकर डरा और हैरान था.

क्या कहते हैं कैमूर एसपी

घटना की सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. एसपी की देखरेख में धड़ और कटे अंगों से भरे दोनों सूटकेसों को नदी से बाहर निकाला गया. एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि फिलहाल जिले के किसी भी थाने में गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है. अन्य जिलों से भी लापता लोगों की जानकारी मांगी गई है. नदी से दो लोगों के कटे अंग और धड़ बरामद किए गए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pranjal Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >