अधौरा पहुंचे डीएम, वनवासियों से किया संवाद, सड़क-पेयजल समेत विकास योजनाओं के समाधान का दिया निर्देश

Kaimur News : कैमूर के जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने अधौरा प्रखंड पहुंचकर वनवासियों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, खेल मैदान और अन्य विकास योजनाओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

Kaimur News : मंगलवार को जिलाधिकारी कैमूर कुमार अनुराग जिले के पहाड़ी प्रखंड अधौरा पहुंचे. यहां उन्होंने वनवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिये. अधौरा पहुंचने के बाद डीएम ने सबसे पहले दिघार पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया. शिविर में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 30 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका था. शेष आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश डीएम ने अधिकारियों को दिया.

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और नल-जल की समस्याएं रखीं

इसके बाद आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष सड़क निर्माण एवं मरम्मत, सौर ऊर्जा, नल-जल योजना, विद्युत आपूर्ति, खेल मैदान, डिग्री कॉलेज, सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी भवन सहित विभिन्न समस्याएं और मांगें रखीं. ग्रामीणों ने वन क्षेत्र में सड़क सहित विभिन्न विकास योजनाओं के कार्य में वन भूमि के कारण आ रही बाधाओं की जानकारी भी डीएम को दी.

वन भूमि से संबंधित विकास कार्यों की सूची होगी अद्यतन

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद डीएम ने अधिकारियों को वन भूमि से संबंधित विकास कार्यों की सूची अद्यतन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वन भूमि से जुड़े मामलों को जिला समन्वय समिति की बैठक में रखा जाएगा, ताकि उनका समाधान कराया जा सके. ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर पीएचईडी विभाग को स्थल निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

खेल मैदान के लिए उपयुक्त भूमि खोजने का निर्देश

ग्रामीणों की खेल मैदान की मांग पर डीएम ने अंचलाधिकारी को उपयुक्त भूमि की तलाश कर खेल मैदान निर्माण की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया.

आरटीपीएस आवेदनों का समय सीमा में करें निष्पादन

अधौरा पहुंचे डीएम ने प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया. अंचल कार्यालय में लंबित आरटीपीएस काउंटर के आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया. साथ ही अंचलाधिकारी को अतिक्रमण वाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया.

18 लंबित भू-विवाद मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा

भू-विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान 18 आवेदन लंबित पाये गये. डीएम ने इन मामलों का पक्षकारों की सुनवाई और संबंधित अभिलेखों की जांच करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही सरकारी भूमि का लैंड बैंक तैयार करने को भी कहा.

पंजियों और अभिलेखों की भी की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड और अंचल कार्यालयों की विभिन्न पंजियों, अभिलेखों तथा लंबित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

डीएम के निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार, अंचलाधिकारी नजमुल हसन, प्रखंड प्रमुख विपिन कुमार, पीओ विजय कुमार, डॉ. चंदन कुमार, प्रबंधक दिनेश कुमार पाठक, दिघार पंचायत के मुखिया भोलानाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read : कैमूर में वारंटी की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस तो शराब तस्करी का खुलासा, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >