कैमूर के चांद में दिव्यांगजनों के आकलन और प्रमाणपत्र के लिए लगा शिविर, सहायक उपकरण की भी मिलेंगे सुविधा

कैमूर के चांद प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों और अन्य दिव्यांगजनों का आकलन, प्रमाणीकरण और उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है. विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के आधार पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे और पात्र लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायता दी जाएगी.

कैमूर के चांद प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन चांद में गुरुवार को दिव्यांगजनों के आकलन, प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने की. इसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं एवं दिव्यांगजन जांच और आकलन कराने पहुंचे.

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगजनों की जांच की गयी. अस्थि चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार दुबे तथा कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शलभ अग्रवाल ने शिविर में पहुंचे लोगों की चिकित्सकीय जांच की. जांच के दौरान दिव्यांगता की स्थिति और उसकी प्रकृति का आकलन किया गया.

जांच के आधार पर बनेगा प्रमाणपत्र

चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में मेडिकल जांच एवं असेसमेंट की प्रक्रिया की जा रही है. जांच के आधार पर ऐसे लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जायेगी, जिनका अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बना है. वहीं, पहले से दिव्यांगता प्रमाण पत्र रखने वाले लोगों की भी आवश्यकता के अनुसार जांच और आकलन किया जा रहा है.

पात्र लोगों को मिलेंगे सहायक उपकरण

चिकित्सकों ने बताया कि आकलन के बाद पात्र दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की जायेगी. इसका उद्देश्य दिव्यांग बच्चों एवं अन्य दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है.

शिविर में जांच कराने के लिए सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. इस दौरान संबंधित कर्मियों ने आवश्यक कागजात एवं जांच प्रक्रिया के संबंध में लोगों को जानकारी दी. शिविर में काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बिरजू प्रसाद

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >