मध्य विद्यालय जहानाबाद में हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी पर हुआ मंथन

शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में मोबाइल से दूरी व अनुशासन पर दिया गया जोर

शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी में मोबाइल से दूरी व अनुशासन पर दिया गया जोर कुदरा. नगर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय जहानाबाद में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया. विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप शनिवार को आयोजित इस गोष्ठी में पांच दर्जन से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया. इस बार की गोष्ठी का मुख्य विषय ”हमारा बच्चा हमारी जिम्मेदारी” रखा गया था, जिसके तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा की गयी. विद्यालय में वर्गवार बैठकों का आयोजन किया गया, जहां कक्षा शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति साझा की. प्रधानाध्यापक अरुण कुमार त्रिपाठी व अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, स्वच्छता व अनुशासन के प्रति सजग रहें. शिक्षकों ने विशेष रूप से आग्रह किया कि बच्चों को मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग से दूर रखा जाये व उनके मित्र मंडली पर भी पैनी नजर रखी जाये. प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्तमान में शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों की व्यस्तता के बाद भी बड़ी संख्या में अभिभावकों का पहुंचना सुखद रहा. अभिभावकों ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों व अपने बच्चों की समस्याओं को लेकर खुलकर संवाद किया. विद्यालय प्रशासन की ओर से अभिभावकों के सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया गया. इस अवसर पर शिक्षक सत्येंद्र कुमार राम, संतोष कुमार पांडे, पूनम कुमारी, रंजू कुमारी, प्रेमा कुमारी, उर्मिला कुमारी, विद्या कुमारी, वंदना कुमारी व शर्मिला दास गुप्ता उपस्थित रहीं. इस सार्थक पहल से विद्यालय व अभिभावकों के बीच समन्वय को एक नयी मजबूती मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >