चांद. मानव भारती हेरिटेज स्कूल चांद में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के सचिव धनंजय पांडे ने की. इस अवसर पर अभिभावकों ने शिक्षकों से संपर्क कर अपने बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान सभी कक्षा के वर्ग शिक्षक बारी-बारी से अभिभावकों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी साझा करते नजर आये. इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य विकास कुमार पांडे ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है. इसके लिए एक तरफ जहां बच्चों को विद्यालय में अच्छी शिक्षा दी जाती है, वही अभिभावकों को भी बच्चों को सही संस्कार और उनके पढ़ाई के बारे में जानकारी प्राप्त कर पहल करने की आवश्यकता है. मौके पर सुनील कुमार सिंह, दीपक गुप्ता, प्रियंका कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे.
शिक्षक-अभिभावक बैठक में बच्चों के विकास पर हुई चर्चा
मानव भारती हेरिटेज स्कूल चांद में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया.
