शहरी समस्याओं को लेकर इओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

शहरी समस्याओं को लेकर पोखरा बचाओ भ्रष्टाचार मिटाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल नप इओ संजय उपाध्याय से मिला

भभुआ सदर. नगर पर्षद कार्यालय परिसर में स्थित प्राचीन पोखरे का जीर्णोद्धार व संरक्षित करने सहित अन्य शहरी समस्याओं को लेकर पोखरा बचाओ भ्रष्टाचार टाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल नप इओ संजय उपाध्याय से मिला और उन्हें मांगों का प्रति सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाकपा माले नेता व समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने किया. नप इओ से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने भभुआ शहर के नगरपालिका परिसर में स्थित प्राचीन पोखरे का मास्टर प्लान बनाकर जीर्णोद्धार करने व पोखरे का नामकरण शहीद अंतु राम के नाम से करने, नगरपालिका मैदान का नामकरण शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम करने, राजनीतिक कार्यक्रम और धरना-प्रदर्शन के लिए एकता चौक पर पार्क की जमीन सुरक्षित करने, निर्माण मजदूरों के लिए भभुआ शहर में आश्रय भवन का निर्माण कराने, नगर पर्षद क्षेत्र में चल रही योजनाओं में भारी अनियमितता की जांच कराने आदि की मांग की है. समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि नगरपालिका परिसर में काफी पहले से पोखरा था, जिसे नगर पर्षद ने कूड़ा से भरकर बंद कर दिया. अब उक्त जमीन पर नगर प्रशासन शौचालय बनवा रहा है, जो सरासर गलत है. सोमवार को नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संजय आर्य, संजय कुमार सहित अन्य शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >