साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी के शिकार युवक के 4.10 लाख रुपये कराए वापस

Kaimur News : साइबर डीएसपी ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच बनी आपसी सहमति के आधार पर पीड़ित की पूरी राशि वापस उसके खाते में जमा करा दी गई.

Kaimur News : (अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)

साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार एक युवक के 4 लाख 10 हजार रुपये वापस उसके बैंक खाते में दिलाने में सफलता हासिल की है.

धोखाधड़ी का शिकार युवक मोहनियां थाना क्षेत्र के केकढ़ा गांव निवासी अविनाश कुमार बताया जाता है. साइबर डीएसपी नीतू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी व्यक्ति ने अविनाश कुमार के खाते से 4.10 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली थी.

टीम ने खातों को फ्रीज कर जांच शुरू की

घटना के बाद पीड़ित युवक ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर इसकी सूचना दी. शिकायत प्राप्त होते ही साइबर थाना की टीम सक्रिय हुई और जिस खाते में राशि ट्रांसफर हुई थी, उससे जुड़े बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कर दिया गया.

साइबर डीएसपी ने बताया कि बाद में दोनों पक्षों के बीच बनी आपसी सहमति के आधार पर पीड़ित की पूरी राशि वापस उसके खाते में जमा करा दी गई. समय पर शिकायत दर्ज कराने और साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है.

ठगी मामले में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >