कैमूर: कर्मनाशा नदी में दिखा मगरमच्छ, खजुरा समेत आसपास के गांवों में दहशत, लोगों से सतर्क रहने की अपील

कैमूर जिले के खजुरा गांव के पास कर्मनाशा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल है. बारिश के बाद बढ़े नदी के जलस्तर के कारण ग्रामीण अब नदी किनारे जाने से भी डर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

Kaimur News : दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के उत्तर दिशा में कर्मनाशा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल है. शुक्रवार सुबह लोगों ने नदी में मगरमच्छ को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई. लोग अब नदी के किनारे जाने से भी डर रहे हैं.

बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर, दिखा मगरमच्छ स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से कर्मनाशा नदी में पानी काफी कम था. पिछले चार-पांच दिनों से हुई बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा है. इसी दौरान खजुरा गांव के समीप नदी में मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है.

नदी पर निर्भर हैं दोनों राज्यों के ग्रामीण कर्मनाशा नदी उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा बनाती है. नदी के उत्तर में उत्तर प्रदेश का चारी गांव और दक्षिण में बिहार का खजुरा गांव स्थित है. दोनों गांवों के लोग स्नान, मछली पकड़ने और मवेशियों को पानी पिलाने व नहलाने के लिए प्रतिदिन नदी पर पहुंचते हैं. मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों ने नदी में उतरना कम कर दिया है.

वन विभाग से कार्रवाई की मांग मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोगों ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर अन्य ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mainuudin sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >