कैमूर : चैनपुर बाजार में कपड़े की दुकान के सामने से बाइक चोरी, खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

चैनपुर बाजार में कपड़े की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में कपड़े की दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी है.

दुकान के अंदर गये थे बाइक मालिक

नौघरा गांव निवासी इलियास खान ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उन्होंने अपनी बाइक कपड़े की दुकान के सामने खड़ी की थी. इसके बाद वह दुकान के अंदर चले गये. कुछ देर बाद जब वह बाहर आये तो वहां बाइक गायब थी.

आसपास तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

बाइक गायब मिलने के बाद इलियास खान ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बाइक के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित चैनपुर थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक की तलाश की जा रही है.

कैमूर में महाराणा प्रताप महाविद्यालय की जमीन का हुआ हस्तांतरण, राज्यपाल के नाम हुई 5 एकड़ 2 डिसमिल जमीन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >