Bihar News: कैमूर में पैर फिसलने से हुआ बड़ा हादसा, पानी भरे चाट में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत

Bihar News: कैमूर में पैर फिसलने से बड़ा हादसा हो गया. हाथ धोने के दौरान युवक का पैर फिसल गया. जिससे वह पानी भरे गहरे चाट में चला गया और डूब गया.

Bihar News: भभुआ सदर. बिहार के कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर तमाड़ गांव में पुल के समीप गहरे पानी भरे चाट में डूबने से 12 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर तमाड़ गांव निवासी राधा राम का बेटा सुशील कुमार बताया जा रहा है. यह हादसा तब हुआ जब किशोर सोमवार की सुबह शौच के लिए गांव के बाहर स्थित पुल के समीप गया था. हाथ धोने के दौरान किशोर का पैर फिसल गया और वह फिसलते हुए पुल के समीप पानी भरे गहरे चाट में चला गया और डूब गया.

कैमूर में पैर फिसलने से हुआ बड़ा हादसा

इधर, जब देर होने पर परिजन किशोर को खोजते हुए पुल के समीप पहुंचे, तो उन्हें जानकारी हुई कि किशोर पानी भरे चाट में डूब गया है. इसके बाद परिजनों द्वारा किशोर को पानी से निकालकर तत्काल ही इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चेक करने के बाद डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का अंत्यपरीक्षण कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

Also Read: Bihar: सीएम नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव, किया गया बड़ा ऐलान

पैर फिसलने से हुआ हादसा

इस घटना की जानकारी मिलने पर भभुआ के जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को तत्काल दिलाये जाने का भरोसा दिलाया. वहीं, सोमवार को एकाएक चाट के गहरे पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >