बिहार में दो जगह दुष्कर्म की घटना, 16 साल की लड़की के साथ बंद कमरे में हैवानियत, इधर मासूम को बनाया निशाना

Bihar Crime News: बिहार में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच बिहार के दो जिलों में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. भभुआ में 16 साल की लड़की तो वहीं भोजपुर में चार साल की बच्ची को हैवान ने निशाना बनाया.

Bihar Crime News: बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच दिल दहला देने वाली घटना बिहार के दो जिलों से सामने आई है. भभुआ में 16 साल की लड़की को हैवानों ने निशाना बनाया तो वहीं भोजपुर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. भभुआ जिले में हुई घटना की बात करें तो, 16 साल की लड़की का सामूहिक दुष्कर्म किया गया. मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है. इस घटना को लेकर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसके बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.

बंद कमरे में हैवानियत

इधर, शिकायत में यह कहा गया कि, रात 10 बजे लड़की घर से बाहर निकली थी. इसी वक्त दो युवक लड़की का मुंह बंद कर जबरन एक कमरे में ले गए. आरोपित के घर जाकर दरवाजा भी खटखटाया गया. लेकिन, अंदर से किसी ने भी रिस्पॉन्स नहीं दिया. जिसके बाद सुबह करीब 4 बजे लड़की घर वापस आई. पूरी घटना की जानकारी लड़की ने अपने घर वालों को दी. जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. तो वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है. जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है.

4 साल की मासूम के साथ घटना

दूसरी तरफ भोजपुर में हुई घटना की बात करें तो, चार साल की मासूम को हैवान ने निशाना बनाया. इसके साथ ही बच्ची की हत्या का प्रयास भी किया. मामला जिले के पीरो नगर की है. बताया जाता है कि, मोहर्रम को लेकर डंका बजाने वाले गली में आए थे. डंका बजाने वाले के पीछे बच्ची चली गई. जिसके बाद एक युवक ने बच्ची को उठा लिया. बच्ची की खोजबीन करने के बावजूद वह नहीं मिली, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद खबर सामने आई कि, बच्ची गोबर के गड्ढे में मिली. जिसके बाद आरोपी पर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया गया. मामले में बताया गया कि, सभी अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी.

Also Read: बिहार के मोहर्रम जुलूस में ऑपरेशन सिंदूर और ब्रम्होस मिसाइल की झांकी, बोले युवा- ‘मुस्लिम से पहले हम भारतीय…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >